रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोडवेज के रंग में रंगी फर्जी रोडवेज बस पकड़ी, चालक गिरफ्तार

अलीगढ़। बन्नादेवी थाना पुलिस ने आॅपरेशन 420 के तहत रोडवेज के रंग में रंगी फर्जी रोडवज बस को पकड़ लिया। पुलिस ने बस चालक को भी गिरफ्तार किया है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर जनपद पुलिस धोखाधड़ी, फर्जी, जालसाजी आदि के अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए ऑपरेशन 420 के तहत कार्रवाई करने में जुटी है। इस दौरन बुधवार शाम को यातायात व बन्नादेवी पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से संचालित की जा रही एक फर्जी रोडवेज बस पकड़ लिया साथ ही बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया उत्तर प्रदेश परिवहन रोडवेज बस की तरह ही प्राइवेट बस को रंगवाकर अवैध तरीके से संचालित की जा रही थी। आरोपी चालक सवारियों को भ्रमित करते हुए आवाज लगाकर बिठा लेता था, लेकिन बाद में किराये व टिकट की जानकारी करने पर उन्हें पता चलता था कि यह रोडवेज बस नहीं बल्कि प्राईवेट बस है। बस के चालक व परिचालक द्वारा रोडवेज के उसी रंग रूप से संचालित कर यात्रियों को धोखा देकर इनके द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही थी एवं अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। पुलिस ने बस को जब्त करने के साथ ही चालक जागेश्वर पुत्र प्रमोद निवासी परौली थाना जैथरा, एटा को गिरफ्तार कर लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!