रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नि:शुल्क शिविर में कराई नेत्रों की जांच

इगलास। नगर में अलीगढ़ मार्ग चिरोली मंदिर पर मंगलवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में आस-पास क्षेत्र के मरीजों ने पहुंचकर आंखों से संबंधित समस्या की जाँच कराई गई। शिविर में मोतियाबिंद से जुड़े मरीजों का निशुल्क ओपरेशन के लिए भी चयन किया गया।

आंख से संबंधित आंख का लाल होना, पानी गिरना, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि रोगों की जांच कराई। वहीं, शिविर में चश्में के नंबर की जांच भी की गई। शिविर में वृंदावन के डाॅ. श्राफ नेत्र चिकित्सालय की टीम के कोर्डिनेटर संजय प्रसाद, हेल्थ वर्कर अभिषेक चौधरी, कपिल, आकाश का विशेष सहयोग रहा।

नेत्र परीक्षक पंकज सिंह ने जांच के साथ ही मरीजों को आंखों की देखभाल के लिए विशेष सलाह भी दी। डाॅ. रामकुमार सिंह ने बताया कि आंखों से संबंधित समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए, थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। उन्होंने मौजूदा लोगों से बदलती जीवन शैली खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी। शिविर में 65 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के साथ ही उन्हें नि:शुल्क आईड्राप व दवाएं वितरित की गई। वहीं, 10 मरीजों को मोतियाबिंद की बीमारी होने पर आॅपरेशन के लिए चयन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण कौशिक, सुनील शर्मा, नरेंद्र शर्मा, डा. नरपतिदेव भारद्वाज, विपिन वशिष्ठ, राजू गुप्ता, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!