रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किशोर को जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया , गुप्तांगों में डाली चाबी 

इगलास। कस्बा के एक मोहल्ला में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक किशोर को महिला न सिर्फ उसे जूते की माला पहना दी, बल्कि उसे नंगा करके मोहल्ला में भी घुमाया। इतना ही नहीं किशोर के गुप्तांगों में चाबी भी डाल दी। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में कस्बा में कोतवाली के समीपवर्ती एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 21 मई को उसके 13 वर्षीय भाई की मोहल्ला की ही रहने वाली रामश्री से कोई बात हो गई थी। आरोप है कि महिला ने पहले उसके भाई को पहले नंगा कर दिया और जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया तथा फिर उसे पूरे मोहल्ला में नंगा घुमाया। महिला ने उसके गुप्तांगों में चाबी भी डाल दी। इस संबंध मं इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराएगी पुलिस

इगलास। कोतवाली की बहादुरपुर चौकी के एक गांव की किशोरी की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर पिता की तहरीर पर शव को कब्र से निकालकर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।

सोमवार को एक गांव की किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया था। मंगलवार को मृतका के पिता ने शव को पोस्टमार्टम कराने को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्र से निकाले जाने के लिए वैधानिक व्यवस्था के अनुरुप जिलाधिकारी अलीगढ़ को प्रकरण की जानकारी देते हुए कब्र से शव को निकालने की अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया जाएगा। तब पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!