नवागत एसडीएम एसडीएम ने संभाला कार्यभार
खैर। नवागत एसडीएम मोहम्मद अमान ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बता कि बुधवार को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने खैर में तैनात मृणाली अविनाश जोशी को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय तथा एसीएम प्रथम मोहम्मद अमान को खैर एसडीएम बनाया था। नवागत एसडीएम ने पत्रकारों को बताया कि सरकार की योजनाओं को सही ढ़ंग से संचालन व राजस्व वसूली उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा की बार व बैंच के बीच मधुर संबंध कायम रखे जाएंगे। फरियादियाें की समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा, स्टैनो बाबू इमरान खान आदि मौजूद रहे।