रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, सदमे में पति ने भी की जीवनलीला समाप्त

- थाना क्षेत्र के गांव मढ़की का मामला

गभाना। क्षेत्र के गांव मढ़की में भाई की शादी से ससुराल लौटी एक महिला ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। फोन पर जब पति को इसकी जानकारी हुई तो सदमे उसने भी लोधा में हाईवे किनारे पेड़ पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एक साथ पति-पत्नी के आत्महत्या करने से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

भाई की शादी करके ससुराल लौटी थी महिला

क्षेत्र के गांव मढ़की निवासी ओमवीर सिंह किसान हैं। उनके इकलौते 22 वर्षीय बेटा यतीश कुमार की शादी करीब एक वर्ष पूर्व चंडौस के ताजपुर की 20 वर्षीय देविका से हुई थी। 6 फरवरी को देविका के भाई की शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए देविका व यतीश गए थे। यतीश तो रात को ही बरात से घर अा गए और जबकि देविका मायका में रह गई। बुधवार सुबह यतीश बाइक से अलीगढ़ एक निजी कंपनी में नौकरी करने के लिए चले गए। जबकि उनकी माता-पिता बुलंदशहर एक गमी में शामिल होने के लिए चले गए। घर पर कोई नहीं था। शाम को करीब साढ़े तीन बजे देविका अपने भाई के साथ ससुराल आ गई। भाई उसे छोड़कर चला गया। इसी बीच किसी बात को लेकर देविका ने कमरे में पंखे पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पास से परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो देविका को फंदे पर लटका देख उनके चीख निकल पड़ी। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की सूचना यतीश व उनके माता-पिता को दे दी। घटना की सूचना पर देविका के मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजन देविका का अंतिम संस्कार करने के लिए यतीश को बार- बार फोन करने लगे, लेकिन उसने फोन न उठाया। जिस पर परिजनों ने देविका का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बीच लोधा पुलिस ने यतीश के आत्महत्या करने की सूचना दी।

हाईवे किनारे पेड़ पर लटककर की आत्महत्या

बुधवार रात में लोधा में खेरेश्वर चौराहे से कुछ दूरी पर हाईवे किनारे पुलिस को एक लावारिस बाइक खड़ी हुई मिली। जिस पर पुलिस ने बाइक मालिक को इधर-उधर तलाश किया। जिस पर पुलिस को पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस न शव को नीचे उतार कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवक की जेब में मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर युवक की शिनाख्त यतीश के रूप में कर ली। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुरुवार तड़के पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार का इकलौता चिराग था यतीश 

यतीश तीन बहनों के बीच इकलौते भाई थे। परिजनों यतीश व देविका द्वारा आत्मघाती कदम उठाने को लेकर काफी हैरान व परेशान हैं। परिजनों के अनुसार दोनों के बेहद ही प्रेम था और कभी एक दूसरे के में जरा भी वाद-विवाद भी नहीं हुआ था। फिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों अपनी जीवनलीला ही समाप्त कर ली। वहीं इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि दंपती ने अलग-अलग स्थानों पर फंदे पर झूलकर खुदकुशी की हैं। महिला का परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया था, जबकि पति का लोधा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मामले में किसी भी पक्ष का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है और न ही कोई भी शिकायती प्रार्थना पत्र आया है, फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!