रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

संगठित होकर आत्मनिर्भर बने किसान : गुलवीर सिंह

इगलास। भारतीय किसान संघ का ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को गोवर्धन धाम गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी के साथ संगठन की नीतियों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की गई।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी गुलवीर सिंह ने संगठन की मूल संरचना व उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को आत्मनिर्भर बनने और संगठन के साथ संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। प्रांत मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने संघ की नीतियों और उनके कार्यान्वयन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। वहीं प्रांत मंत्री भगवती प्रसाद शर्मा ने ग्राम समिति की भूमिका और संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल सिंह व संचालन दिनेश पचौरी ने किया। इस अवसर पर मंजू देवी, नीरज देवी, अजयपाल सिंह, रामवीर सिंह, वेदप्रकाश गौतम, सत्यभान शर्मा, होरीलाल, रामबाबू, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अनेक किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात किसानों की समस्याओं को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज व कीटनाशकों की उपलब्धता तथा धान की रोपाई के समय बिजली कटौती न करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। पदाधिकारियों ने प्रशासन से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!