रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालातों में मौत

खैर। क्षेत्र के गांव सहरोई में खेतों पर गए किसान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद मृतक किसान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सहरोई निवासी 45 वर्षीय संजय पुत्र जगदीश किसान थे। बुधवार दोपहर में वह खेतों पर काम करने के लिए गए थे। देर शाम काे जब वह घर नहीं पहुंचे तो उनके भाई प्रभात उनको तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे। जहां पर उन्हें संजय अचेत हालत में खेत में पड़े हुए मिले। सूचना पर अन्य परिजन भी खेतों पर पहुंच गए और किसान संजय को उपचार के लिए कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक किसान के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!