रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बिजली के तारों से निकली चिंगारी से साढ़े चार बीघा गेहूं की फसल जली

लोधा। क्षेत्र के गांव हरिदासपुर में गुरुवार को बिजली के तारों से निकली चिंगारी में किसान की करीब साढ़े चार बीघा फसल जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हरिदासपुर निवासी संजय शर्मा ने गांव के ही जयपाल सिंह से करीब साढ़े चार बीघा खेत पट्टे पर ले रखा है। जिसमें उसने गेहूं की फसल कर रखी है। गुरुवार को खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से अचानक निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने आस-पास के ट्यूवल आदि चलाकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक किसान की सारी फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, यदि आग आस-पास के खेतों में पहुंच जाती तो स्थिति और भी बिकराल हो जाती है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!