धूमधाम के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
गभाना। भगवान राम के अनन्य भक्त एवं संकटमोचक के नाम से प्रसिद्ध अंजनी पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में सुंदरकांड, हनुमान चालीस का पाठ कराने के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया। वहीं जगह-जगह भंडारे व प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर जमकर थिरके। यहां पर बाबा सीताराम दास, बिट्टू शर्मा, हरीश माहेश्वरी, सुशील वशिष्ठ, अनुराग कौशिक, रामू पंडित आदि मौजूद रहे।
प्राचीन शिव मंदिर पर भक्तों ने प्रसाद का वितरण किया। यहां भोला वर्मा स्वर्णकार, ठा. धर्मेंद्र सिंह, रोहित वर्मा, सचिन चौधरी, बंटी सिंह, संजू सिंह, रोहित सिंह, डा. बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र शर्मा जीतू आदि का सहयोग रहा। स्टेट बैंक के पास उमेश शर्मा, विष्णु शर्मा, त्रिलोकेश शर्मा, मनीष पंडित आदि ने प्रसाद का वितरण किया। मोरहना स्थित भुमियां बाबा आश्रम पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर हेमराज सिंह, रनवीर सिंह प्रधान, दलवीर सिंह पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। चूहरपुर स्थित हनुमान मंदिर पर हवन यज्ञ व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। शाम को 51 किलोग्राम का केक काटा गया, रात्रि में विशाल जबाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। यहां रामबाबू काका प्रधान, देवी सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, महेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।