रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एकीकृत कृषि प्रणाली से किसान होंगे लाभान्वित

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में कृषि विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर करम हुसैन विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने एकीकृत फसल प्रणाली पर व्याख्यान देते हुए बताया कि किस तरह हम अपने संसाधन का प्रयोग करके खेती करें। जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी भी इन प्राकृतिक संसाधनों का लाभ उठा सकें। मुर्गी पालन, पशु पालन, जैविक खेती, फसल उत्पादन, मछली पालन का किस तरीके से प्रबंधन किया जाए की हमें बाजार पर कम से कम निर्भर होना पड़े और किसान ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो। कार्यक्रम के आरंभ में कृषि विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार ने अतिथि परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। संचालन डा. मयंक प्रताप ने किया। प्रो. वेदरतन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. आकांक्षा सिंह, डा. संजय सिंह, डा. पवन कुमार सिंह, डा. विपिन कुमार, डा. प्रत्यक्ष पांडेय, डा. कृष्ण कुमार पटेल व डा. रोशन लाल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!