रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर किया धरना प्रदर्शन

गभाना। प्रदेश की तहसीलों में उपनिबंधन कार्यालयों में खोले जा रहे फ्रंट कार्यालयों के विरोध में तहसील के अधिवक्ता भी पिछले दो सप्ताह से कलमबंद हड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य द्वार का तालाबंद कर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधन कार्यालयों में फ्रंट कार्यालयों के खोले जाने से वकील, कातिब, स्टांप विक्रेताओं की रोजगारी समाप्त होने के कगार पहुंच जाएगी, जबबकि आम जनता की जेब पर भी अत्यधिक बोझ पड़ेगा।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार फ्रंट कार्यालय खोले जाने के आदेशों को निरस्त नहीं करती है, तब तक अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, बिन्ना सिंह, अरूण कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, महेश कुमार, हिम्मत सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, सुधींद्र प्रताप सिंह, राजपाल सिंह बाैली, आशीष सारस्वत, जितेंद्रपाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, छोटेलाल दिवाकर, अनिल शर्मा, देशवीर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अर्पित शर्मा, राजेश कुमार सिंह, सुभाष सारस्वत, चित्रवीर सिंह, अरविंद कुमार सिंह, शिवकुमार, प्रदीप कुमार सारस्वत, प्रेमपाल सिंह, सुनील दत्त शर्मा, दुष्यंत चौहान, उमाशंकर सारस्वत, बृजमोहन सारस्वत, अजय कुमार गर्ग, जयप्रकाश बघेल, मोहित चौहान, मौ. शाहिद, हिमांशु वर्मा, भानूप्रकाश, किशनपाल सिंह, सोनपाल सिंह, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!