रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के एक मोहल्ला में पुत्रवधु के साथ ससुर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट

गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला में ससुर ने चाकू के बल पर पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बा गभाना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी करीब दो माह पूर्व शादी हुई है। रविवार रात को उसका ससुर शराब पीकर घर पर आया और पति के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उसे भगा दिया। घर पर वह और उसका दस साल का देवर था। इसी दौरान ससुर ने नशे की हालत में चाकू के बल पर जबरन दुष्कर्म कर डाला। चीखने-चिल्लाने पर चाकू से गर्दन काटने की धमकी देने लगे। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आराेपी ससुर की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!