दुकान पर पाइपों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
इगलास। कस्बा के मथुरा मार्ग पर करवन नदी के समीप पाइप सप्लाइर की दुकान के बहार रखे पाइपों में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग से हुए नुकसान का अभी तक आकलन नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार करवन नदी के समीप चौधरी जी पाइप सप्लायर्स के नाम दुकान है। गुरुवार को दुकान बंद थी। इसी बीच दुकान की बाहर रखे पाइपों में अज्ञात कारणों से भयानक आग लगने लगी। तभी वहां से गुजर रहे दमकल विभाग के एसआई अंकित कुमार ने पाइपों में आग लगती देखी। जिस पर उन्होने पूरी टीम को दमकल की गाड़ी सहित बुला लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाइपों में लगी आग को बुझाया। एसआई अंकित कुमार ने बताया कि आग में करीब 50-60 पाइप जल गए हैं। दुकान स्वामी को सूचना दे दी गई है। दुकान स्वामी के आने पर नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। आग बुझाने में दमकल विभाग की टीम के एलेफएम ब्रजवीर सिंह, बिहारी शरण, फायरमैन अमित प्रताप, गौरव यादव, वरुण कुमार आदि मौजूद रहे।