रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पत्नी से विवाद में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

अलीगढ़। हरदुआगंज के मोहल्ला अहीरपाड़ा में पत्नी से विवाद हो जाने पर युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

मूलरूप से खैर के गांव उसरम निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र कटौती की शादी कस्बा हरदुआगंज के मोहल्ला अहीरपाड़ा से हुई थी। पिछले कुछ सालों से वह हरदुआगंज के अहीरपाड़ा में ही किराए पर रह रहा था। मंगलवार रात्रि में पत्नी से विवाद होने पर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पत्नी व उसके मायका पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी हरदुआगंज बृजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से खुदकुशी का है। परिजनों के आरोपों पर जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!