ब्रेकिंग- गभाना सीएचसी के अधीक्षक का किया स्थानांतरण
अलीगढ़। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने सोमवार की देर शाम को दो चिकित्सा अधीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार सिंह को जिला अस्पताल मलखान सिंह में ईएमओ के पद पर जबकि चंडौस के ऊमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. नवीन कुमार को गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बनाया है।