रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

करंट से लाइमैन की हुई मौत, बिजलीघर पर ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा

- सागौंर में लाइन ठीक करने के दौरान 13 दिन पूर्व गंभीर रूप से झुलस गया था लाइनमैन

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव सागौंर में 13 दिन पूर्व लाइन ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे संविदा लाइनमैन की रविवार तड़के ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग करते हुए महरावल बिजलीघर पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक जमकर हंमामा किया। विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों ने मुआवजा व लाइनमैन की पत्नी को आजीवन पेंशन दिलाने का आश्वासन देकर गुस्साए ग्रामीण शांत किया। जिस वह शव को गांव लेकर चले गए।

विजय कुमार फाइल फोटो 

10 जून को लाइन ठीक करने के दौरान हुआ था हादसा

जवां के गांव सुनाना निवासी 29 वर्षीय विजय कुमार पुत्र स्व. प्रताप सिंह महरावल स्थित विद्युत सब स्टेशन पर बतौर संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। बीती 10 जून की सुबह बिजलीघर से शटडाउन लेकर वह सागौंर गांव पोल पर चढ़कर फॉल्ट को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से लाइन में करंट आने के चलते वह गंभीर रूप से झुलस गए और पोल पर उल्टे लटक गए। ग्रामीणों व विद्युत कर्मियों ने उन्हें बमुश्किल पोल से नीचे उतारकर उपचार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के लिए रेफर कर दिया। रविवार को तड़के विजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शव लेकर बिजलीघर पहुंचे परिजन व ग्रामीण

शाम को परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीणों के एंबुलेंस में शव लेकर महरावल बिजलीघर पर पहुंच गए और जमकर हंमागा करने लगे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। हंमागे की सूचना पर विद्युत विभाग के एक्सइन कैलाश चंद्र, एसडीओ हिमांशु गुप्ता भी बिजलीघर पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साएं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने व दोषी एसएसओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे।

मुआवजा व पेंशन देने का दिया आश्वासन

करीब तीन घंटे की वार्ता के बाद विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 7.5 लाख रुपये मुआवजा दिलाने तथा मृतक लाइनमैन की सैलरी की इएसआई के माध्यम से 90 प्रतिशत पेंशन पत्नी को आजीवन दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर गुस्साएं स्वजन व ग्रामीण शांत होकर शव को गांव ले गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। विजय दो भाईयों में बड़े थे और दो बच्चों के पिता थे। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव लेकर बिजलीघर पर पहुंचे थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मुआवजा व हर नियमानुसार मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। विजय के चाचा के धर्मवीर सिंह की तहरीर के आधार पर पूर्व में ही एसएसओ जितेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी भवीगढ़ बरला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, मामले में जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!