बच्चों के क्रिकेट खेलने के विवाद में हुई फायरिंग, तीन लोग गोली लगने से हुए घायल
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कुंमरपुर का मामला
इगलास। गोंडा थाना क्षेत्र के गांव कुंमरपुर में बच्चों के क्रिकेट खेलने के बीच उत्पन्न हुए विवाद ने इतना बढ़ गया कि दो पक्षों आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने फायरिंग कर डाली। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने उपचार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुआ विवाद
गोंडा क्षेत्र के गांव कुंमरपुर में शाम को बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। तभी मामूली बात को लेकर बच्चों में विवाद में हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने होने लगी। जिसमें दूसरे पक्ष के 75 वर्षीय सत्यवीर सिंह, 60 वर्षीय मक्खन सिंह, व 45 वर्षीय गुलवीर सिंह के गोली लग जाने से गंभीर रूप से घायल हाे गए। 
पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराय भर्ती
दो पक्षों में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में हुई फायरिंग की सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ खैर राजीव द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए तीनों लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
आरोपी मौके से हुए फरार
सीओ खैर राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीम गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
गांव में भारी फोर्स तैनात
सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि दो पक्षों में हुए विवाद को देखते हुए गांव में एहतियातन के तौर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
वर्जन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नीरज व अनिल उर्फ कलुवा ने फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अनिल उर्फ कलुवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। तीनों की हालत में सुधार है।