रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्वास्थ्य के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग व सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम और स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जीवीएम स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। आयोजन विभागाध्यक्ष डा. संतोष कुमार गौतम के निर्देशन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के साथ ही विभिन्न तरह के टीकाकरण के संबंध में जानकारियां दी गई। स्कूल प्रबंधक विवेक उपाध्याय ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एक सराहनीय पहल है। क्योंकि बदलते मौसम में स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ सकता है। इस अवसर पर आरजे वीर प्रताप सिंह के साथ ही शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!