रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लक्ष्मी मैया के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

इगलास। पौष माह के चतुर्थ गुरुवार को क्षेत्र में वैभव लक्ष्मी मैया के भंडारे कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने लक्ष्मी मैया की पूजा अर्चना कर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। भजन कीर्तन में भी श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

पौष माह के गुरुवार को वैभव लक्ष्मी मैया के पूजन-अर्चन की धूम मची रही। घंटों-घड़ियालों की गूंज के बीच नगर के गोंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर वैभव लक्ष्मी मैया के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब देखते ही बन रहा था।

इस दौरान मैया के भव्य श्रंगार किए गए। आचार्य मयंक उपाध्याय ने वैदिक विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इसके बाद भोग लगाया गया, आरती में सैंकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भंडारों में भक्त हर आने-जाने वाले राहगीरों को बुला-बुला कर प्रसाद खिला रहे थे। कहीं गर्म-गर्म पूड़ी-सब्जी तो कहीं खिचड़ी से आती घी की सुगन्ध राहगीरों को अपनी ओर खींच रही थी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर भी चला। नगर में पुरानी तहसील रोड, मथुरा रोड, अलीगढ़ रोड, सराय बाजार आदि स्थानों पर भंडाते का आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!