पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने भेंट किए कंबल
इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि बढ़ती ठंड से जरूरतमंदों को बचाव के लिए सरकार द्वारा कंबल का वितरण नहीं किया जा रहा है। उनके छोटे भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख आरपी सिंह ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए 300 कंबल जरुरतमंदों को भेंट किए। गांव अगोरना में हुए कार्यक्रम में भटोई, मनोहरपुर, पाताल खेड़िया के जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। इस अवसर पर शिवकुमार, रामवीर सिंह, शेखर सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत चौधरी, मुकेश शर्मा, कालीचरण सिंह, बनी सिंह, बाबूलाल, कैलाश शर्मा, सुनील उपाध्याय आदि थे। इसके पहले भी दो अलग-अलग गांव में छह सौ कंबल भेंट किए थे।