पथवारी पर सजा फूल बंगला व लगाए छप्पन भोग
इगलास। कस्बा के गौंडा मार्ग स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि की षष्ठी को सुबह से ही पूजन व जलाभिषेक करने वालों भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ मां भगवती का पूजन किया और मंनोतियां मांगी। शाम को मंदिर विद्युत चलती लाइटों से जगमग किया गया। भव्य आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित ज्ञानेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु माता की भेंटों पर जमकर झूमे। इस दौरान पथवारी मंडल द्वारा कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर उपहार स्वरूप भेंट दी। वहीं मंदिर पर मां चिंतपूर्णी देवी की झांकी के दर्शन कराए गए। पथवारी मैया वैभव लक्ष्मी मैया के भव्य श्रृंगार किए गए और छप्पन भोग लगाए। सुमित अग्रवाल ने बताया कि अष्टमी को मंदिर पर 11 सौ कन्याओं का पूजन किया जाएगा।