रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्रीकृष्ण लीला में काली दह लीला का हुआ मंचन

हरीश अग्रवाल, इगलास। कस्बा के सराय बाजार स्थित गुरुवार वाली पैंठ मैदान स्थित श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर श्री कृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को काली दह लीला का मंचन किया गया। जीवंत लीला देख दर्शक भावविभोर कर हो गए। लीला में बाल कृष्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

यमुना नदी में कालिया नामक एक विशाल और विषैला नाग निवास करता था। जिसके विष से नदी का पानी प्रदूषित हो गया था। जब बाल कृष्ण यमुना नदी में कूदते हैं और कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हैं। इस अद्भुत दृश्य को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और जय श्री कृष्ण के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। पूर्व चेयरमैन ओंकार प्रसाद शर्मा ने कहा कि श्री कृष्ण लीला जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!