बैठक में किसानों की समस्याओं पर किया मंथन
इगलास। भाकियू हरपाल गुट की बैठक हाथरस रोड स्थित चाची गेस्ट हाउस में हुई। बैठक के बाद 11 सूत्रीय मांगपत्र नायब तहसीलदार को दिया है। बैठक में किसानों ने मांग की है कि पेट्रोल, गैस व डीजल की दरों को कम किया जाए, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाने, डीएपी, यूरिया व कीटनाशक दवाओं को नए प्राइवेट डीलरों को बिक्री करने के लिए अधिकृत किया जाए, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 12 हजार किया जाए, अलीगढ़ से गोरई वाया गौंडा को रोडवेज बस चलाई जाए, इगलास-गौंडा मार्ग को सही कराया जाए, फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाए, बाजरा व मक्का की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोले जाएं तथा एक अप्रैल से किसानों के निजी नलकूपों को निश्शुल्क बिजली सप्लाई दी जाए । इन मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, मंडलायुक्त व डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मयंक गोयल को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में चौ. हरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिव शंकर गुप्ता, श्रीपाल सिंह, गिर्राज स्वामी, सुनील चौहान, सतीश राघव, रामवीर सिंह, रोशन लाल गौतम, हीरा सिंह गुरसैना व सुरेंद्र सिंह तोमर आदि थे।