निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर गुरुवार को
इगलास। क्षेत्र के एलबीके पब्लिक स्कूल में गुरुवार को निश्शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। डा. श्राफ चैरिटेबल आई हास्पिटल की टीम नेत्र जांच करेगी। शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर उन्हें आपरेशन के लिए भेजा जाएगा। नितिन अग्रवाल ने बताया कि निश्शुल्क चश्मे व आंखों की ड्राप भी वितरित की जाएंगी। शिविर का आयोजन राष्ट्रीय युवा सेवा संगठन द्वारा किया जाएगा।