रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राधा इंटरनेशनल एकेडमी मे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

इगलास। कस्बा के राधा इंटरनेशनल एकेडमी में इतिहास का आईना हूं की थीम पर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हुआ। प्रदेश व देश स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों का पुरस्कार वितरण के साथ नए सत्र की छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। राधा इंटरनेशनल एकेडमी परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि डारेक्टर इंजीनियर दीपक मुकुटमणि ने स्कूल की सबसे कम उम्र की बिटिया के साथ ध्वजारोहणकिया। विद्यालय के डायरेक्टर दीपक मुकुटमणि, उप- प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के सभी छात्र- छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने आलौकिक प्रदर्शन करते हुए आजादी के उपलक्ष में देशभक्ति से संबंधित नृत्य, नाटक, कविता और अनेक भाषण के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अनुराधा शर्मा ने स्वागत भाषण के द्वारा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के संघर्ष और हमारे देश की उपलब्धियों के बारे में बताया।

डारेक्टर इंजीनियर दीपक मुकुटमणि ने ध्वजारोहण के पश्चात परेड के माध्यम से ध्वज को सलामी दी और सभी को बताया कि स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है। आज देश के विकास में लड़के और लड़कियां बराबर के हिस्सेदार बन गए हैं और उन्होंने देशभक्ति के नारों के उद्घोष के साथ कहा कि हर बच्चे में एक अनोखी प्रतिभा छिपी हुई होती हैं। अलंकरण समारोह में अभय चौधरी को हेड बॉय, पलक पचहरा को स्कूल हेड गर्ल की शपथ दिलाई। इसके अलावा अशोका हाउस के कैप्टन रोहित और हाउस वाइस कैप्टन निशांत, शिवाजी हाउस के कैप्टन खुशी और हाउस वाइस कैप्टन पलक, बाजीराव हाउस के कैप्टन हिमांशु, हाउस वाइस कैप्टन यश, प्रताप हाउस के कैप्टन गौरी, हाउस वाइस कैप्टन खुशी को शपथ दिलाकर और पटके पहनाकर सम्मानित किया। वॉलेंटियर को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

सचिव पवन इंद्रमणि के भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि इस वर्ष भारत की आजादी को 78 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत सरकार ने इस अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस सबसे ज्यादा अनोखा है इससे सभी में देशभक्ति का संचार हो रहा है। उन्होंने बच्चों की मेहनत को खूब सराहा। सभी अतिथियों ने बच्चों को विभिन्न स्तरों पर विद्यालय और जनपद पर प्रस्तुत करने वाले, सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं को अनेक पुरस्कार से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वॉलेंटियर छात्रों और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!