रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कथा में वर्णित किए अभिषेक विधियों के फल

इगलास। कस्बा के शिवपुरी स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की लीलाओं का आध्यात्मिक रसपान किया। कथा वाचक पंडित वैभव पाठक ने शिवपुराण के प्रसंगों के माध्यम से बताया कि भगवान शिव को पुष्पों एवं अभिषेक की विभिन्न विधियों से प्रसन्न किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करने से लक्ष्मी प्राप्ति होती है। शंखपुष्पी चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, कमल का पुष्प इंद्रिय संयम और राजनीतिक या न्यायिक क्षेत्र में विजय दिलाता है। कुशा चढ़ाने से शारीरिक कष्टों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है। दूर्वा से आयु में वृद्धि, कनेर से रोग नाश, चमेली से वाहन सुख, पारिजात (हार श्रृंगार) से सुख-संपदा और राई (सरसों) के पुष्पार्चन से शत्रु विनाश का लाभ प्राप्त होता है।

error: Content is protected !!