गभाना पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में गैर हाजिर चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेेश किया है।
एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि जखौता निवासी ओंकार सिंह कोर्ट में चल रहे एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर मंगलवार को वीरपुरा चौकी प्रभारी अनीश अहमद ने उसे गिरफ्तार कर लिया।