गभाना में अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत व निर्वतमान को दी भावभीनी विदाई
गभाना। तहसील सभागार में मंगलवार को दि वार एसोसिएशन व राजस्व बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से स्वागत सम्मान एवं विदाई समाराेह आयोजित किया। जिसमें निवर्तमान एसडीएम को विदाई वनवागत एसडीएम का स्वागत किया गया।
पिछले दिनों डीएम इंद्रविक्रम सिंह ने एसडीएम के कार्यक्षेत्रों में बदलाव करते हुए गभाना में तैनात एसडीएम केबी सिंह को एसीएम प्रथम व हीरालाल सैनी को एसीएम प्रथम से एसडीएम गभाना के पद पर नियुक्त किया था। जिस पर मंगलवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान एसडीएम केबी सिंह को फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी, वहीं नवागत एसडीएम हीरालाल सैनी का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान वक्ताओं ने निवर्तमान एसडीएम की कार्यशैली व उनके मधुर व्यवहार की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि निर्वतमान एसडीएम ने बार बेंच के बीच मधुर संबंध बनाने के साथ ही वादकारियोंवआमजनों को समुचित न्याय दिलाने का काम किया।
वहीं नवागत एसडीएम हीरालाल सैनी ने कहा कि बार व बेंच के बीच आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्य किया जाएगा तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा।
इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, संजय चौहान, अरूण कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, देशवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, राजपाल सिंह बोली, बृजेश तिवारी, अनिल शर्मा, सुरेश सारस्वत, प्रवीन सिंह, उमाशंकर सारस्वत, सतीश चंद्र शर्मा, विनय कुमार शर्मा, आशीष सारस्वत, राजेश सारस्वत आदि मौजूद रहे।