रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आज आएगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाण – Up Board Exam Result

डेस्क न्यूज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आज शनिवार को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 9 फरवरी से करीब 15 दिन तक आयोजित की गई थी। जबकि बोर्ड ने 31 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया था। विगत वर्ष 25 अप्रैल को बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया था। जबकि इस बार पांच दिन पहले बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर नया कीर्तिमान बना दिया है। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 परीक्षार्थियों व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25 लाख 77 हजार 997 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब केवल 20 दिन के अंदर ही परिणाम घोषित कर रहा है।

यहां क्लिक करके देखें रिजल्ट

error: Content is protected !!