रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मैक्स ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

जट्टारी। टप्पल क्षेत्र के अलीगढ़- पलवल मार्ग पर एसबीआई के निकट मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार टप्पल के मोहल्ला दारू का कोटा निवासी 32 वर्षीय राकेश उर्फ कालू पुत्र धर्मवीर देसी शराब के ठेका पर कैंटीन चलाते थे। मंगलवार की रात्रि में वह बाइक से अपनी कैंटीन पर जा रहे थे। तभी अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एसबीआई के निकट मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जेवर स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्ट करा कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!