रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने गस्त के दौरान गोरना रसीदपुर बंबा के पास से एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी पर गभाना, चंडौस, इगलास थाना में गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, मारपीट व एनपीएस एक्ट के 11 मुकदमे दर्ज हैं।

थाना प्रभारी गभाना विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी गोरनारसीदपुर बंबा की पुलिया के पास से चंडौस के रामपुर-शाहपुर निवासी रिजवान पुत्र बाबूल खां पकड़ लिया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!