रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के गगन आईटीआई काॅलेज में छात्रों को चेयरमैन ने टेबलेट का किया वितरण

गभाना। नगर के गगन आईटीआई काॅलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को चेयरमैन गभाना ने टेबलेट का वितरण किया। टेबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह व आगरा शिक्षक खंड वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रभारी पवन शर्मा, प्रबंधक सुरेशचंद शर्मा व मैनेजिंग डायरेक्टर डा. सचिन भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस मौके पर चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी बिना सर्वांगीण विकास की कल्पना संभव नहीं है। सरकार टैबलेट का वितरण कर छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में जुटी है। छात्रों जो टैबलेट मिले है उसका प्रयोग वह केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए प्रयोग करें।

आगरा शिक्षक खंड वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि डिजिटल तकनीक के दौर में छात्रों को टैबलेट से शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि छात्र अपना लक्ष्य जरूर निर्धारित करें। जिन छात्रों के पास उद्देश्य होता है, वे अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करते हैं। लक्ष्य का होना छात्र को अनुशासित बनाता है और दृढ़ संकल्प की भावना पैदा करता है।

कार्यक्रम के दौरान करीब 46 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किए गए। जिन्हें पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिलगए। इस मौके गगन शर्मा, आयुष गौतम, मदनलाल सिंह, तुषार शर्मा, उमा कश्यप, राजकुमारी शर्मा, सोनू बघेल, शिवम सिंह, रघुराज सिंह, विनोद सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, रमा शर्मा, आशा देवी, शिक्षा शर्मा, अंजली, खुशी, प्रार्थना सिंह आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!