अलीगढ़ के मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल
अलीगढ़। अत्यधिक धुंध और प्रदूषण के चलते नगर निगम सीमा के तहत आने वाले सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यालय 28 नवंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी है।
बता दें कि सोमवार को पूरे तेज हवाओं के साथ आसमान में पूरे दिन धुंध छाई रहीं, वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हाे गई। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन तक इस तरह का मौसम रहने की संभावना हैं।