हरित महाकुंभ के लिए सरस्वती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 51 थैला-थाली का दिया योगदान
गभाना। प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ को स्वच्छ और पर्यावरण अनूकूल बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से थाली और थैला अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कस्बा के सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रुपये एकत्रित कर 51 थैला-थाली का योगदान देते हुए महाकुंभ को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। खैर के जिला प्रचारक अनमोल जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने वअन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। पर्यावरण गतिविधि प्रमुख श्यामबाबू शर्मा ने कहा कि प्रयागराज में लगने वाले ऐतिहासिक महाकुंभ को स्वच्छ रखने के लिए छात्र-छात्राओं ने जो वीढ़ा उठाया है, वह वंदनीयहैं। अन्य लोगों को भी बच्चों से प्रेरणा लेकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर जिला संघ चालक नीरज गुप्ता, अनिल सारस्वत, शिवकांत रावत, भुवनेश कुमार सिंह, दीपेंद्रराज सिंह, राकेश सिंह, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, रवि कुमार, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन सिंह, हेमा सिंह, नीतू सिंह, सौम्या सिंह, सुमन, आरती, रितु, स्वाती सिंह, मुस्कान, दीक्षा, मंजू देवी, देवेन्द्र सिंह, गरिमा सिंह एकता सिंह आदि मौजूद रहे।