रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हाईवे पर दौरऊ नहर के पास हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

गभाना। नेशनल हाईवे पर दौरऊ नहर पुल के पास चार दिन पूर्व हुए हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

बदायुं के थाना सहसवान के गांव मुडारीसिधारपुर निवासी 19 वर्षीय संदीप पुत्र विजेंद्र दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। विगत 19 नबंवर की रात्रि में वह दिल्ली केआखोला ओद्योगिकइंडस्ट्रियल एरिया निवासी साथी तुषार पुत्र घनश्याम के साथ बाइक से गांव जा रहे था।

जैसे ही वह हाईवे पर दौरऊ नहर पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे स्कूटी सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से खुर्जा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां पर दो दिन उपचार के बाद संदीप हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान संदीप ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!