रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस हिरासत से फरार हुआ गांजा तस्कर, पुलिस तलाश में जुटी

खैर। यूं तो कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही किसी से छुपी नहीं हैं, अक्सर उनके कोई न कोई कारनामे देखने को मिलते हैं। लेकिन थाना में पुलिस हिरासत से गांजा तस्कर का फरार होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल पूरा मामला कोतवाली से जुड़ा हुआ है। बुधवार को पुलिस ने एक गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को रंगे हाथ दबोचा था। चंद घंटों बाद ही आरोपी मौजूदा पुलिसकर्मी को लघुशंका जाने का बहाना बनाते थाना से फरार हो गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई। वहीं लोगों में चर्चा है कि जब पुलिस हिरासत में थाना से ही आरोपी फरार हो रहा है तो पुलिस आम लोगों की सुरक्षा कैसे कर पाएगी? आरोपी पर पूर्व में भी थाने में गांजा तस्करी का मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी को तलाशने में पुलिस व एसओजी की टीम जुटी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांजा तस्कर को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था उसको गिरफ्तार नहीं किया था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!