रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयघोष से गूंजा गभाना

गभाना। नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर श्री गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में चल रहे नौ दिवसीय गणेश महोत्सव का गुरुवार को शोभायात्रा व विसर्जन के साथ समापन हो गया। विघ्नहर्ता के साथ उनकी भक्ति में कब नौ दिन गुजर गए, पता ही नहीं चला। विदाई का वक्त आया तो श्रद्धालु भावुक हो गए। लेकिन, बप्पा को उल्लास के साथ विदाई दी गई।

गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ . जयघोष से सारा कस्बा गूंज उठा। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, बाद में गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु ढ़ोल नगाड़ों व डीजे की धुनों पर हाथों में अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। यात्रा को कस्बे के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करते हुए अनुपशहर स्थित गंगाघाट ले गए। जहां गणेश की प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन किया गया। आयोजन में सतपाल सुमन, रोहित वर्मा, हिमांशू माहेश्वरी, रिंकेश ठाकुर, लोकेंद्र कश्यप बंटी, संजू कश्यप, रोहित ठाकुुर, कक्कू सिंह, बंटी ठाकुर, दिव्यांशु वशिष्ठ, अखिलेश शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

वहीं कस्बा में आर्यावृत बैंक के सामने माहौर समाज के लोगों ने भी भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। एक, दो, तीन, चार गणपति बप्पा की जय-जयकार जैसे उद़घोषों से समूचा कस्बा भक्तिमयी हो गया। बाद में गंगातट पर जाकर मूर्ति का विसर्जन कर दिया। यहां नरेश माहौर, तरुण माहौर, करण, प्रदीप, विकास, मोहित, गिरिराज, नीरज, लोकेश, सुभाष, अंकित, भोला, धर्मेंद्र, सूरज, जयप्रकाश माहौर आदि का सहयोग रहा।क्षेत्र के गांव सौंगरा में श्रद्धालुओं ने गांव से लेकर कस्बा बरौली तक शोभायात्रा निकाली तथा बरौली स्थित नहर में गणपति बप्पा की मूर्ति को विसर्जन किया। यहां मनवीर सिंह, जगमोहन, पंकज कुमार, बलराम सिंह, संतोष कुमार, नखलेश्वर शर्मा, आकाश, पवन कुमार, योगेश बघेल, जितेंद्र सिंह, कन्हैया बघेल, अंशु पंडित, मुकेश, नीरज बघेल, इमरान, नागेश, रमेश, छोटू, नैतिक, सागर आदि मौजूद रहे।

ओगर गांव में भी श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर सोमना स्थित गंग नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ। यहां राजेश शर्मा, रामरूप सिंह पूर्व प्रधान, विनोद कुमार मास्टर, मदन शर्मा, हिमांशू शर्मा, तरूण शर्मा, ध्रुव गाेयल आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!