गणपति वप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के साथ किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन
गभाना। क्षेत्र के गांव भूपालनगलिया में चल रहे गणेश महोत्सव का शनिवार को शोभायात्रावविसर्जन के साथ समापन हो गया।विघ्नहर्ता के साथ उनकी भक्ति के कब सात दिन गुजर गए पता ही नहीं चला। विदाई का समय आया तो श्रद्धालु भावुक हो गए। उन्होंने गणपति बप्पा को उल्लास के साथ विदाई दी। गणपति बप्पामोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ .. जयघोष से सारा गांव गूंज उठा। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, बाद में गणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालु ढ़ोलनगाड़ोंव डीजे की धुनों पर हाथों में अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था। यात्रा के गांव में भ्रमण के उपरांत दौरऊ नहर में गणेश की प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन किया गया। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ज्ञानेंद्र सिंह नेताजी, राजकुमार सिंह, अंकित सिंह, आशुतोष सिंह, छोटे सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, नमन सिंह, संजीव सिंह, नाहर सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।