कार में अश्लील हरकत करते हुए दो महिलाएं व एक युवक को पुलिस ने दबोचा
गभाना। थाना पुलिस ने कस्बा में अनाज मंडी के पास कार में अश्लील हरकत करते व शराब का सेवन करते हुए दो महिला व एक युवक को दबोच लिया। पुलिस को उनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। मामले में महिला दारोगा की तरफ से तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के बताया कि शुक्रवार शाम को एसआई अनु कुमारी मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी कस्बा में अनाज मंडी के पास एक संदिग्ध कार दिखाई पड़ी। पुलिस टीम ने जब मौके पर जाकर देखा तो दो महिलाएं व एक युवक कार में शराब का सेवन करने के साथ ही अश्लील हरकत कर रही थे। जिस पर तीनों को पकड़कर थाना लाया गया और पूछताछ की गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज कुमार शर्मा निवासी नौ देवी मंदिर नौरंगाबाद थाना गांधीपार्क अलीगढ़ बताया, जबकि एक महिला लखनऊ के थाना आलमनगर व दूसरी महिला दिल्ली के थाना सागरपुर की है। उनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। मामले में महिला दारोगा अनु कुमारी की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।