काली नदी में कूदकर युवती ने की आत्महत्या, 24 घंटे बाद मिला शव
गांधीपार्क के कुंवरनगर की युवती के रूप में हुई शिनाख्त
अलीगढ। थाना हरदुआगंज क्षेत्र में साधू आश्रम के पास से गुजर रही काली नदी में शुक्रवार को एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। नदी में मगरमच्छ के डर से गोताखोरों ने तलाश करने से इंकार कर दिया था। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
चप्पल उतारकर चीखते हुए लगाई थी छलांग
ग्रामीणों के अनुसार युवती काली नदी के पुल के ऊपर खड़ी होकर काफी देर तक इधर-उधर घूर रही थी। कुछ देर बाद युवती ने अपनी चप्पल उताकर चीखते हुए छलांग लगा दी। घटना के बाद ग्रामीण ने मौके पर दौड़कर देखा लेकिन नदी में गंदा पानी के चलते युवती का कोई पता नहीं चल सका था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छलांग लगाने वाली युवती की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया, लेकिन गोताखोर नदी में मगरमच्छ के डर से अंदर अंदर नहीं गए।
गांधीपार्क के कुंवरनगर की युवती के रूप में हुई शिनाख्त
शनिवार को पुल से ही कुछ दूरी पर ग्रामीणों को युवती का शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। जिस पर ग्रामीणों ने सूचना थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जिस पर युवती की शिनाख्त थाना गांधीपार्क के एटा चुंगी के कुंवर नगर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय निधि सोलंकी पुत्री वीरेंद्र सोलंकी के रूप में हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
युवती के आत्महत्या करने का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
सीओ अतरौली राकेश कुमार सिसौदिया ने बताया कि युवती ने आत्महत्या क्यों की है, परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते किशोरी आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।