रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पशुओं ने भरी मैक्स पलटी, एक पशु की हुई मौत

अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र में हाईवे भीकमपुर ओवरब्रिज पर कट्टी को ले जाए जा रहे पशुओं से भरी मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में भरे एक पशु की मौत हो गई, जबकि छह पशु घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर में हापुड़ निवासी जाहिद खां सात पशुओं को अवैध तरीके से मैक्स गाड़ी में भरकर अल्दुआ मीट फैक्टरी ले जा रहा था। तभी हाईवे पर भीकमपुर ओवरब्रिज पर गाड़ी का अचानक से तेज अवाज के साथ टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह पशु घायल हो गए। इसी बीच बाइक सवार दो युवक वहां पर पहुंच गए और खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए चालक के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट देखकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर बाइक सवार दोनों युवक मौके से भाग गए।चालक का आरोप है कि कथित मीडियाकर्मी उसका मोबाइल फोन व नगदी को लूट गए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!