रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कूलर में उतरा करंट, चपेट में आकर बच्ची की मौत

गभाना। थाना क्षेत्र के गांव चौमुंहा में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई की बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव के नरेंद्र सिंह की कई वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी सविता देवी मेहनत मजदूरी कर अपने चार बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। मंगलवार सुबह उनकी पांच वर्षीय बेटी कीर्ती कूलर चलाने लगी। तभी कूलर में अचानक से उतरे करंट की चपेट में आकर कीर्ती बुरी तरह से झुलस गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंच गए। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल लेेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कीर्ती चार भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी। परिजनों ने बिना काेई कानूनी कार्रवाई के बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!