युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों ने दुकान से सामान लेने गई युवती के साथ गांव के ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर डाली। विरोध में आरोपियों ने युवती को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट कर डाली और कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि रविवार शाम को वह घर से पास ही एक दुकान से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी रास्त में गांव के ही राहुल, अंशुल उर्फ अांशू व ऐनू मिल गए। तीनों युवक उसका जबरन हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए खींचकर ले जाने लगे। विरोध पर तीनों ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट कर डाली और उसके कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिस पर मंगलवार को पुलिस टीम को कामयाबी हाथ लग गई। पुलिस ने राहुल व अंशुल उर्फ आंशू को कलुवा रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जानलेवा हमले के मामले में चल रहा था गैर हाजिर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट की कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुुंवर सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सुमेरपुर गांव निवासी रहीश उर्फ कालू कोर्ट में चल रहे जानलेवा हमले के मामले में कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसके घर पर दबिश लेकर पकड़ लिया। जिसे कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर किया। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है।