मिशन शिक्षण संवाद ने बीएसए को दी विदाई
इगलास। शनिवार को बीएसए कार्यालय में सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। अलीगढ़ की मिशन संवाद की टेक्निकल टीम द्वारा बीएसएसतेंद्र सिंह ढाका को सेवानिवृति पर विदाई दी गई। जिला संयोजक यतेंद्र सिंघल, जिला सह संयोजक प्रिया शर्मा, भूषण, आमिर मुस्तफा, सुरेंद्र शर्मा, हेमलता गुप्ता, कविता गुप्ता, मीना गुप्ता ,गीतिका एवं ब्रजेश सिंह ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दी। जिला संयोजक ने कहा कि शिक्षक समाज की धरोहर है वह कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। बल्कि समाज के प्रति शिक्षक का दायित्व और बढ़ जाता है।
