रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रेमिका के परिजनों ने युवक को जमकर पीटा, मरा हुआ समझकर भागे

लोधा। क्षेत्र के गांव खेड़ा खुशखबर के पास रेलवे लाइन पुल के पास युवक को प्रेमिका के परिजनों ने जममर मारपीट करते हुए उसके दोना पैर तोड़ डाले और उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

लखीमपुर खीरी निवासी सूरज पुत्र राजकुमार देहलीगेट सब्जी मंडी में अपनी बहन के यहां रहता था। उसका क्वार्सी क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सूरज के अनुसार वह युवती से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर मिलते थे। दोनों शादी करना चाहते हैं, और घर से भागने का मन भी बना लिया था। जिसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई थी। मंगलवार को दोनों गांधी पार्क बस स्टैंड पर बैठकर बातें कर रहे थे। तभी युवती के पिता व भाई वहां पर आ गए और उसे जबरन बाइक पर बिठाकर खेड़ा खुशखबर के पास रेलवे लाइन पुल के नीचे ले गए। जहां पर उन्होंने ईंट व बैल्ट से जमकर पिटाई कर डाली और पत्थरों से उसके पैर तोड़ डाली। मारपीट में वह बेहोश हो गया तो वह उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग गए। कुछ समय बाद उसे होश आया तो वह दर्द से कराहने लगा। जिस पर वहां से गुजर राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है उक्त लोग उसका माेबाइल भी छीनकर ले गए।

विज्ञापन 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!