हादसे में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
खैर। क्षेत्र में अलीगढ़-पलवल मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व अंडला के पास हुए हादसे में घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरगंज में मंगलवार को दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार लोधा के हैवतपुर निवासी 62 वर्षीय रामफल शर्मा 19 अप्रैल की शाम को अंडला गैस प्लांट के पास हैवतपुर मोडं पर डिवाइडर के बीच खड़े थे। तभी खैर की तरफ से अलीगढ़ की तरफ जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पातल में भर्ती कराया था। जहां पर मंगलवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक रामफल शर्मा दो बच्चों के पिता थे। मामले में मृतक के भाई भगवती प्रसाद शर्मा ने अज्ञात चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।