वरिष्ठ अधिवक्ता की पुण्य तिथि पर भंडारे का हुआ आयोजन
गभाना। कस्बा के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी रहे ठा. बुद्धपाल सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर रविवार को एक समारोह के मध्य उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबह विद्याजय मेमोरियल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हुए हवन यज्ञ के बाद श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोगों ने पहुंचकर उनके छवि चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता के मधुर व्यवहार एवं कार्यशैली को जमकर सराहा । उन्होंने कहा कि कानून की मदद लेकर पीड़ितों को हरसंभव न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता थी। इसके लिए उन्होंने कभी भी समझौता नहीं किया था। समापन पर भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। राहुल विक्रम सिंह, हर्षवर्धन सिंह, डा. शार्दुल विक्रम सिंह, शांतुनू विक्रम सिंह, कुशाग्र विक्रम सिंह, अर्जुन विक्रम सिंह, ध्रुव प्रताप सिंह, अधवय विक्रम सिंह, रेनू सिसौदिया, शानवी विक्रम सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवू सिंह, आदित्य सिंह, डा. रवि कुमार सिंह, विक्रांत चौधरी, संगम सिंह, काव्य भारद्वाज, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।