पोते ने क्रिकेट बैट मारकर बाबा को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने खुद को किया सरेंडर
लोधा के गांव बढ़ौला हाजी की घटना
लोधा। क्षेत्र के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार को पोते ने बाबा की क्रिकेट बैट मार-मारकर मौत उतार दिया। बाद में आरोपी ने खुद ही पुलिस को सूचना देने के बाद सरेंडर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के बनवारी लाल उत्तर प्रदेश पुलिस ने सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में ही खेती बाड़ी कर रहे थे। बनवारी लाल के खाते से 25 हजार रुपये निकल गए। जिसकी शनिवार सुबह जानकारी करने जा रहे थे। तभी रास्ते में उनका बड़ा पोता सचिन मिल गया। जैसे ही बनवारी लाल ने उससे रुपयों के बारे में पूछा तो सचिन ने आक्रोश में हाथ में लगे क्रिकेट बैट से उनके सिर में प्रहार कर डाला। जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। आरोपी सचिन इतने पर भी नहीं रूका और बैट से लगातार प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। आरोपी सचिन ने खुद ही पुलिस को फोन कर बाबा की हत्या कर देने की सूचना दे दी।
हत्या की सूचना थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीओ सुमन कनौजिया तथा फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। आरोपी ने खुद ही आत्मसर्मपण कर दिया। घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
