रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खिलाड़ियों के साथ हुई घटना शर्मनाक

इगलास। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में उनका कहना है कि राष्ट्र का खेलों में नाम करने वाली खिलाड़ियों के साथ किया गया शोरषण शर्मनाक है। वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया बर्बरता पूर्ण व्यवहार कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। मामला पंजीकृत होने के बाद भी सरकार बृजभूषण सिंह का बचाव कर रही है। रालोद नेताओं ने बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी व आरोपित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर नबाब सिंह छौंकर, रामबहादुर सिंह, धर्मवीर सिंह, मनोज ठैनुआं, सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह सत्तो, धीरी सिंह, रामवीर सिंह, अशोक फौजदार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!