गभाना में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर आयोजित
गभाना। नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार को सत्यमन मानव सेवा संस्था के तत्वावधान में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 15 लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिन्हें संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिविर का शुभारंभ सीएमओ डाॅ. नीरज त्यागी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं हो सकता है। रक्तदान करने के अनेकों फायदे हैं। रक्तदान कर दूसरों की जान को तो बचाया जा सकता है ही साथ ही खुद को भी विभिन्न बीमारियों से दूर रखा जा सकता हैं।
सेवानिवृत प्रवक्ता रामचंद्र सिंह ने मौजूदा लोगों को काकोरी ट्रेन एक्शन व उससे जुड़े महानायकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोजन में जिला अस्पताल मलखान सिंह की ब्लड बैंक टीम के अलावा संस्था के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह, सभासद भुवनेश गोयल, प्रवेश वर्मा रानू, अमित कुमार, चंद्रशेखर, गौरव, आकाश, अभिषेक जादौंन, यशपाल सिंह, वेदप्रकाश, अक्षय कुमार आदि का सहयोग रहा।